Our social:

Monday, February 27, 2023

वार्षिक धर्म - सम्मेलन 2023

 

वार्षिक धर्म - सम्मेलन, 2023

SDA Church

वार्षिक धर्म - सम्मेलन 2023

एस डी ए पश्चिमी झारखंड अंचल, रांची

(स्थान: एस डी ए चर्च रोन्हें; अप्रैल: 26 से 29, 2023)


सूचनार्थ

            पश्चिमी झारखंड अंचल की कलीसियाओं के सभी सदस्यों को सहर्ष सूचित किया जाता है कि, वर्ष 2023 का वार्षिक धर्म-सम्मेलन एस डी ए चर्च रोन्हें में अप्रैल 26 से 29, 2023 को आयोजित किया गया है।

             (हमारे नोर्दर्न इंडिया यूनियन के अफसरगण एवं अन्य विशेष वक्तागण इस सभा में मौजूद रहेंगे, जिसकी जानकारी हम आपको बाद में प्रेषित करेंगे)

               इस अंतिम समय में प्रभु यीशु मसीह के विश्वास में मजबूत होने और आत्मिक जागृति हेतु ऐसे प्रभाव शाली वक्ताओं को सुनना अत्यंत ही लाभकारी होगा। अतः मैं सेक्सन अध्यक्ष होने के नाते आप सभी विश्वासियों से आग्रह करता हूं कि अपने सारे काम - काज छोड़कर इस चार दिवसीय सम्मेलन में जरूर भाग लें। मैं सभी संगठित मंडली एवं कंपनी के एल्डरों से अनुरोध करता हूं कि आप अपने सदस्यों को इस वार्षिक धर्म-सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्साहित करें एवं सुनिश्चित करें कि आपकी मंडली का प्रतिनिधि दल इस सभा में अवश्य पहुंचे और आत्मिक लाभ प्राप्त करे।

                धन्यवाद

                                                                                                              पादरी सुजल किस्कू,

                                                                                                    अध्यक्ष, पश्चिमी झारखंड अंचल


पंजीकरण शुल्क: रू 250/- या (चावल 4 किलो, दाल 1 किलो, रू 30/-)

निम्न सामग्री साथ लाएं: बाइबल, गीत पुस्तक, पेन कापी, प्लेट, ग्लास, मग, हल्का बिछौना, मच्छर दानी, टोर्च लाईट, गाजा बाजा आदि।

आवागमन सुविधा: रोन्हें पहुंचने के लिए - तोरपा से टेम्पो या कामडा मोड़ (तपकरा के नजदीक) तक बस से, तत्पश्चात रोन्हें तक फिर  टेम्पो से। खूंटी नीचे चौक पेट्रोल पंप से सोनालिका बस शाम 3:30 बजे रोन्हें के लिए खुलती है ।

संपर्क नं (आवागमन हेतु):  7631198282, 8084526180, 9572656754

संपर्क नं आयोजक:            9661510576, 9955230587


0 comments:

Post a Comment